कोटखाई मामला: गुड़िया के बाद सूरज की हत्या के सबूत नष्ट!

<p>कोटखाई मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ये मामला हर कार्रवाई के साथ उलझता ही जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में गुड़िया ही नहीं, सूरज की हत्या के सबूत भी नष्ट हो चुके हैं । पुलिस ने जिस FTA कार्ड में सूरज के ब्लड के सैंपल लिए थे, वह आग की भेंट चढ़ चुका है। CBI का आरोप है कि पुलिस वालों ने ये सैंपल इस कार्ड पर उठाए ही नहीं थे। अगर ऐसा है तो आरोपी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सबूत मिटाने के आरोप में और फंसते जाएंगे।</p>

<p>CBI के मुताबिक सूरज को डंडे और ब्लंट वैपन से मारा गया। इस निर्मम हत्या में प्रयुक्त ये दोनों हथियार भी आग के हवाले हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि गुडिय़ा केस के आरोपी सूरज थर्ड डिग्री टॉर्चर देकर तड़पा-तड़पा कर मारा गया है। हैरानी इस बात की है कि अभी तक तत्कालीन SP के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत CBI को नहीं मिला है। अगर कोई सबूत मिला होता तो यह अधिकारी भी गिरफ्तार हो जाता।</p>

<p>हालांकि SP कड़ी पूछताछ की जा रही है। तब उन्होंने प्रैस को बयान दिया था कि सूरज की मौत राजू के हाथों हाथापाई से हुई है। सूरज की लॉकअप में मौत हो जाने पर SP मौके पर नहीं गए थे। मौके पर पुलिस की SIT टीम के मुखिया IG जैदी गए थे। वहीं, SP 19 जुलाई को सुबह थाने क्यों पहुंचे जबकि सूरज की हत्या आधी रात को हो गई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

1 hour ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

1 hour ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

1 hour ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

2 hours ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

2 hours ago