कुल्लू में लगघाटी के कमांद गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामनें आया हैं। भल्याणी से कुल्लू आ रही दुध से भरी वैन एक खाई में जा गिरी । हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान (26) चुनी लाल दलियाना निवासी के रूप में हुई हैं।
घायलों को 108 एंबुलैस में पहुंचाया कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। । चालक के मुताबिक गाड़ी की ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



