Follow Us:

शिमला: मल्याणा-मैहली बाईपास पर लैंडस्लाइड, यातायात ठप्प

पी. चंद, शिमला |

शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश से शिमला में जगह-जगह लैंड स्लाइड्स हो रहे हैं। शनिवार सुबह मैहली-मल्याणा बायपास पर अचानक पहाड़ के दरक जाने से ढेर सारा मलबा सड़क पर आ गया। लैंडस्लाइड इतना बड़ा है कि रास्ता खुलने में काफी समय लग सकता हैं।

गौर हो मैहली बायपास ढली से आईएसबीटी के लिए वैकल्पिक मार्ग भी है। सेब सीजन के दौरान सभी बड़े वाहनों को यहीं से भेजा जाता है। ये मार्ग बंद होने से सारा ट्रैफिक सिटी के अंदर से जाएगा जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।