<p>मंडी जिले की नवलाय पंचायत के खीणी गांव में बुधवार सुबह एक 12 कमरों का स्लेटनुमा मकान आग लगने से जलकर राख हो गया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में लाखों रुपयों का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे खीणी गांव के टीकम राम के मकान से अचानक धुएं और आग की लपटें निकलने लगी। मकान में लकड़ी लगी हुई होने से आग भड़क गई। आग की लपटों ने एकाएक मकान को घेर लिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त टिकम राम और उनकी पत्नी मकान के साथ लगती गोशाला में मवेशियों को चारा और पानी दे रहे थे।</p>
<p>वहीं, घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के पास पेयजल पाइप लाइन को तोड़ कर मकान को सुरक्षित बचाने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। जिस कारण आग पर काबू नहीं पा जा सका।</p>
<p>पीड़ित टिकम राम ने बताया कि घटना में अनाज, कपड़ा, बिस्तर, जेवर और नकदी सब तबाह हो गई। जबकि देवदार की कीमती लकड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। वहीं, नवलाय पंचायत के उपप्रधान राज कुमार ने कहा कि अग्निकांड से टिकम राम का मकान जलकर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…