Follow Us:

मंडी: युवक ने घर में घुसकर किया लड़की से दुष्कर्म, गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में एक 18 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सुंदरनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे के करीब वे अपने घर के अकेली सो रही थी। इसी बीच उसी के गांव का एक युवक उसके घर आया। घर के अंदर आने के बाद उसने उसके माता-पिता के बारे में पूछा। इस दौरान लड़की ने बताया की घर पर कोई नहीं है वे अकेली है। ये सुनकर लड़के ने दरवाजे को अंदर से कुंडी मार दी और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद युवक अपने घर की और चला गया।

बाद में लड़की ने इस सारी घटना के बारे में अपनी भाभी को बताया। इसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत सुंदरनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिय़ा है।