मंडी: निजी बस में सवार युवक-युवती 1 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार, NDPS के तहत मामला दर्ज

<p>मंडी पुलिस को नेश के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने निजी बस में सवार युवक और युवती को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान चंद्र कुमार निवासी नेपाल और निर्मला निवासी गांव टकोली डाकघर पनारसा तहसील औट जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंडी शहर के भ्यूली चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने एक निजी बस को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक-युवती घबरा गए, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली, तो उनके बैग से एक किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशे की खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करना था। बताया जा रहा है कि चरस के साथ गिरफ्तार यह युवक युवती पहले भी NDPS मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

29 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

58 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

1 hour ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

1 hour ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago