<p>नालागढ़ शहर के वार्ड नंबर 9 में सड़क के काम में लगे एक मजदूर की मिक्सचर के नीचे दबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ में वार्ड नम्बर 9 में मंदिर के पास सड़क का काम चला हुआ है, जहां पर महेश कुमार निवासी बिहार भी बतौर मजदूर काम कर रहा था। वह मिक्सचर मशीन को खींच रहा था कि उतराई में मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई और महेश उसके नीचे दब गया। </p>
<p>महेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नालागढ़ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है और जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…