<p>कांगड़ा के जयंती विहार रोड पर शनिवार देर रात को एक प्रवासी व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रवासी व्यक्ति सेवा दास को कोई व्यक्ति चाकू मार कर फरार हो गया। रात को जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने घायल को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>सूचना मिलते ही पुलिस भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना को किसने अंजाम दिया और हत्या का क्या कारण है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…