<p>नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत मंझौली गांव में पुलिस ने एक गाड़ी से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इम मामले में पुलिस ने दो लोगों का गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार एसआईयू प्रभरी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मंझौली गांव में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।</p>
<p>पकड़े गए आरोपियों की पहचान बनगढ़ डाकघर जखेड़ा के निवासी अशोक कुमार(28) पुत्र इंद्रजीत और जौहलूवाल तहसील कालका निवासी जय सिंह(29) पुत्र सुखविंदर के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी जो मौके से फरार हो गया है कि पहचान सुखविंदर उर्फ सुक्खू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…
Kangra: हिमाचल में मस्जिद विवाद के साथ नेम प्लेट मामले ने भी खूब…
Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…