हमीरपुर में पर्यटन निगम के होटल में पुलिस की छापेमारी, 1 लाख 17 हज़ार कैश के साथ पकड़े 3 जुआरी

<p>हमीरपुर जिला&nbsp; में ज़ुए के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हमीरपुर नगर में स्थित पर्यटन निगम के एक होटल से 3 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनसे 1 लाख 17 हज़ार रुपए कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना से पता चला कि होटल में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी हरकत में आई और उनकी एक टीम एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में होटल लिए रवाना हुई। पुलिस ने यह रेड शनिवार देर रात को दी। मौक़े पर पुलिस ने दिनेश, ओमप्रकाश व शिवकुमार को ज़ुए की राशि के साथ हिरासत में लिया है।</p>

<p>पुलिस ने सभी जुआरियों को रात के समय ही पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर उनकी पूछताछ की गई। पुलिस की जुआरियों से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों के ख़िलाफ़ उक्त मामले को लेकर गैम्बलिंग एक्ट के तहत एफआईआर 272/18 में मामला दर्ज किया है। एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि कब से लेकर इस होटल में जुआ चलता था।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

3 hours ago

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

4 hours ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

4 hours ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

14 hours ago