नैयना देवी के एक होटल में पंजाब पुलिस की रेड, 5वीं मंजिल से कूदा आरोपी, मौत

<p>बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैयना देवी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां श्री नैयना देवी बस अड्डे के पास एक होटल में पंजाब पुलिस की टीम ने रेड मारी। रेड के दौरान एक व्यक्ति जिस पर अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज है उसने होटल की 5वीं मंजिल से गहरी खाई में छलांग लगा दी। खाई में गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।</p>

<p>जानकारी अनुसार पंजाब के लुधियाना के थाना बस्ती में मृत्क जितेंद्र कुमार के खिलाफ अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज था। जैसे ही पंजाब पुलिस की टीम ने होटल में रेड की तो युवक ने होटल की 5वीं मजिल से गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस युवक के साथ एक लड़की भी थी जो धर्मशाला की रहने वाली बताई जा रही है। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जिनमें एसपी लुधियाना लखबीर सिंह डीएसपी जोधेवाल लुधियाना माधवी शर्मा भी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक&nbsp; के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे बस अड्डे के पास पंजाब पुलिस नजर आ रही है।</p>

<p>बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक श्रद्धालुओं ने पहाड़ी से छलांग लगा दी थी। जबकि कुछ महीने पहले पंजाब पुलिस के एनकाउंटर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago