क्राइम/हादसा

हिमाचल: रिश्ते हुए तार-तार, बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

हिमाचल में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हमीरपुर में एक कलयूगी बाप ने अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। मामला हमीरपुर शहर के साथ लगती बस्सी झनियारा पंचायत के गांव नडियाना का है। यहां किराये के मकान में रह रहे प्रवासी बाप ने अपनी नबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला और मौके से फरार हो गया।

वहीं, पीड़ित बच्ची में घटना के संबंध में अपनी मां को जानकारी दी। मां ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया जिसमें भी दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने घटना की पुष्टी की है।

वहीं, पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी के साथ मेरे पति ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद वे कहीं भाग गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है। वहीं, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि महिला थाना में प्रवासी महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की थी जिस पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताय कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago