<p>जिला ऊना में पुलिस थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में एक रिहायशी मकान को आग लगने का मामला सामने आया है। यहां देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी में पीड़ित परिवार का करीब 10 लाख की सम्पति का नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहडा में जसबीर सिंह के रिहायशी मकान में एक कमरे में अचानक ही आग लग गई। आगजनी में जसबीर का ऐसी, लेपटॉप, स्टेशनरी औक जिम का सामान सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।</p>
<p>अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार का करीब दस लाख के समान के नुकसान आंकलन किया जा रहा है। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान दर्ज़ किये जा रहे हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5626).jpeg” style=”height:334px; width:640px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…