कुल्लू: बस-कार की टक्कर में 2 की मौत, 1 गंभीर

<p>कुल्लू में थलौट के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम की बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, परिवहन निगम की बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान थलौट के पास सामने से आ रही पर्यटक कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग सवार थे और तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। इसमें से एक ने नगवाईं अस्पताल और दूसरे ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया। जबकि, तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और कुल्लू अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।</p>

<p>थलौट पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के शिकार तीनों व्यक्ति चंडीगढ़ सेक्टर-12 के रहने वाले हैं और मनाली घूमने आ रहे थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago