<p>ऊना के हरोली में अमराली के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान सौरव हरोली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सौरव सोमवार रात बाइक पर सवार होकर अपने घर जा जा रहा था। अमराली सत्संग घर के समीप एक अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।</p>
<p>हादसे में घायल युवक को तुंरत ऊना अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। </p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1133).jpeg” style=”height:311px; width:700px” /></p>
हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…