<p>ऊना के तहत बसाल में एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हुए हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचवा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी निवासी परेल चम्बा के रूप में हुई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार चम्बा डिपो की बस (HP 73-4425) जो की चंडीगढ़ से चंबा को जा रही थी की अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें सुमित्रा देवी की मौत हो गई। जबकि बस ड्राइवर और एक अन्य सवारी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>
<p>पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…