नाहन में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित 3 गिरफ्तार

<p>महिला हेल्पलाइन हरियाणा की मदद से नाहन की कालाअंब पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे के पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू कर लिया है। जबकि, महिला दलाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार हरियाणा के करनाल में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला दलाल ने एक युवती को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक होटल में जिस्फरोशी के धंधे में धकेलने की साजिश रची।</p>

<p>इसके लिए कालाअंब के एक होटल में दो कमरे बुक कराए गए। एक कमरे में महिला दलाल मोनिका और उसका साथी दीपक ठहरे। जबकि दूसरा कमरा 21 साल की युवती के लिए खोला गया। साजिश के तहत युवती के कमरे में महिला दलाल ने करनाल के ही एक कारोबारी राजेश को भेजा। हालांकि पहले युवती कुछ नहीं समझ पाई।</p>

<p>इसी बीच युवती के भारी विरोध के बावजूद कारोबारी ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दे दिया। युवती ने जैसे-तैसे बाथरूम में जाकर फोन से महिला हेल्पलाइन हरियाणा को शिकायत की। हरियाणा के अंबाला&nbsp; से तुरंत इसकी सूचना कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस ने भी बिना देरी किए होटल पर दबिश दे दी। मौके से पुलिस ने महिला दलाल समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू कर मेडिकल करा दिया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3978).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

1 hour ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

2 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

2 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

2 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

3 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

11 hours ago