शिमला: छैला में पुलिस को चकमा देकर भागे कैदी को चिड़गांव से किया गिरफ्तार

<p>छैला के पास से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी राजिंद्र को पुलिस ने सोमवार को चिड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। भगौड़े कैदी ने सोमवार शाम को गांव गाड़, टिकरी चिड़गांव में ऊषा देवी पत्नी बाल कृष्ण और ऊषा देवी के ससुर पर चाकू से वार किया। चाकू के हमले से इनकों हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।</p>

<p>मौके पर पहुंची पुलिस ने भगौड़े कैदी को ऊंची पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिय़ा है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुशक्त के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। लोग आरोपी को जान से मारना चाह रहे थे। पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी को लोगों के चंगुल से बचा कर रोहडू थाना पहुंचाया।</p>

<p>गौरतलब है कि राजिंद्र पुत्र जानपुर गांव थाना मांदल तहसील जुब्बल जिला शिमला गत सप्ताह जिला करागार से चोरी के केस में कोर्ट ले जाते समय छैला के पासे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago