<p>एक यात्री को बस में हुड़दंग मचाना और महिला से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार एक महिला शिमला-पालमपुर बस में यात्रा कर रही थी। महिला के साथ बैठा यात्री कथित तौर पर नशे में था और बस में न केवल हुड़दंग मचा रहा था बल्कि, महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ भी कर रहा था। अन्य यात्रियों ने व्यक्ति को कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन, वह नहीं माना।</p>
<p>जिस पर महिला ने इसकी शिकायत एसपी बिलासपुर को फोन पर दी। जिस पर एसपी ने डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा को इस बाबत कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएसपी ने नम्होल पुलिस चौकी प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर नम्होल पुलिस चौकी ने इस बस को नम्होल में रोका और उस व्यक्ति को बस में हुड़दंग मचाने तथा शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।</p>
<p>पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ब्यास देव (47) निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…