<p>सुंदरनगर NH-21 पर चमुखा के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर दो युवकों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।</p>
<p>जबकि दूसरे घायल युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। मृतक पुष्प राज (25) गांव थाटा सदर मंडी से है और दूसरा घायल युवक हरीश कुमार (28) गांव जेबाग आनी जिला कुल्लू से है।</p>
<p>वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने की।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…