<p>जिला ऊना के अंब में आने वाले एक स्कूल की छात्रा का बाइक सवारों द्वारा स्प्रे कर अपहरण का प्रयास करने का मामला फेक निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सब एक मनघड़ंत कहानी थी जिससे आम जनता के साथ साथ पुलिस भी परेशान हुई है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि छात्रा ने भी इस गलती को स्वीकार कर लिया है। गोर हो कि अंब के मेड़ी क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा का अपहरण का प्रयास का मामला सामने आया था। जिससे हड़कंप मच गया था। युवती की माने तो कुछ नकाबपोश युवक आये और नशीली स्प्रे करने लगे और अपहरण का प्रयास किया। यह खबर आग की तरह फैल गयी। जब पुलिस आयी और गहनता से जांच की तो यह कहानी मनघड़ंत निकली।</p>
<p>ऊना एसपी दिवाकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी गगरेट में दो स्कूली बच्चों द्वारा खुद के अपहरण की मनघडंत कहानी रची थी। जिसका भी बाद में पर्दाफाश हुआ था।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4352).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…