क्राइम/हादसा

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हिमाचल उत्तराखंड सीमा से सटे त्यूणी में गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। वहीं, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य कर रही है।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान संजय (50) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून, बबली देवी (45) पत्नी संजय, निखिल (14) पुत्र संजय, जगदीश (29) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी और अमित (28 ) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल के रूप में हुई है। जबकि गंभीर घायल किशोरी आंचल पुत्री संजय निवासी बानपुर की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाए।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago