स्कूल से लौट रही छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

<p>आगरा के मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े कक्षा 10 की छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बाइक सवार 2 युवकों ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक दोपहर को छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी आगरा जगनेर रोड पर बाइक सवार 2 युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए।</p>

<p>इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बस के ड्राइवर ने बस रोक कर आग बुझाई। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ परिजन पहुंच गए। जिसके बाद उसे आगरा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।</p>

<p>वहीं पुलिस को मौके पर खाली बोतल और लाइटर मिला है। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल छात्रा बेहोश है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्रा की मां का कहना है कि हमलावरों ने हेलमेट पहना रखा था। इससे बेटी दोनों को पहचान नहीं पाई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago