विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 40 दिन बाद पकड़े 2 आरोपी

<p>कुल्लू पुलिस को रूसी महिला से हुए गैंगरेप मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को घटना के करीब 40 दिनों बाद इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से गुरेज कर रही है और इसके लिए बकायदा एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली हैं।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक हिमाचल के कांगड़ा और दूसरा नेपाल का युवक बताया जा रहा है। जिन्हें पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद गिरफ्तार कर पाई है। इस मामले में एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री शाम 6 बजे प्रैस कांफ्रैंस के माध्यम से मामले का खुलासा करेगीं।</p>

<p>गौरतलब है कि पर्यटन नगरी मनाली में एक 33 साल की रूसी महिला ने 26 अक्तूबर को मनाली थाने में रिर्पोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके साथ मनाली में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी, लेकिन पुलिस को सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसे में पुलिस ने छानबीन करते हुए करीब 40 दिन बीत जाने के बाद गैंगरेप की घटना को सुलझाने में कामयाबी मिली है।</p>

<p>रूस की महिला ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया था कि 25 अक्तूबर की रात को ओल्ड मनाली में डीनर करने के बाद जब वह अपने रूम जा रही थी तो दो लोगों ने उसे जबरदस्ती पकड़ा और उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग फरार हो गए थे। लिहाजा पुलिस ने पीड़ित विदेशी महिला के बयान पर आईपीसी की धारा 341,382, 323, 504 376-डी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

3 mins ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

33 mins ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

3 hours ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

16 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

16 hours ago