क्राइम/हादसा

हिमाचल के इस मेडिकल कॉलेज में भिड़ गए दो सीनियर डॉक्टर

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब फार्माकॉलेजी विभाग के दो सीनियर डॉक्टर किसी बात को लेकर अपने कमरे में आपस में झगड़ पड़े। यहां तक कि एक दूसरे पर किताबें, स्टिक भी चलीं। लड़ाई में दोनों डाक्टर लहूलुहान हो गए। एक के सिर पर तो दूसरे की आंख पर चोटें आई हैं। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। डॉक्टरों की लड़ाई की भनक मिलते ही मैडिकल कॉलेज के चिकित्सक और स्टाफ असमंजस की स्थिति में आ गए। हर कोई चिकित्सक इस घटना को लेकर मीडिया से बात करने से कतराते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही जब मीडिया के एक दल ने अस्पताल का दौरा किया तो पता चला कि एक डॉक्टर ने आज ही अपना कार्यभार संभाला था। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ अभी तक इसका खुलास नहीं हो पाया है। वहीं, झगड़े को लेकर दोनों घायल डॉक्टर भी मीडिया से बातचीत करने के लिए कतराते रहे। जब मीडिया ने घायल डॉक्टरों से जानना चाहा कि किस बात को लेकर झगड़ा हुआ तो कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे थे।

वहीं, चिकित्सकों की आपस की भिंडत का पता मैडिकल कालेज की प्रिंसीपल डॉ. सुमन यादव ने तत्काल प्रभाव से उस स्थल का दौरा करके जानकारी ली। घायल डॉक्टरों का उपचार करने से पहले पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इन घायल डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की और घायल डॉक्टरों का मैडिकल भी करवाया। स्थिति का जायजा लेने के बाद कुछ अन्य डॉक्टरों ने इस मामले में हस्तक्षेप करके सुलझाने का प्रयास किया तो काफी लंबी जद्दोजहद के बाद दोनों का आपस में आखिरकार समझौता करवा दिया।

प्रिंसीपल यादव ने स्थिति को देखते हुए डॉ. अभिलाष सूद को इस घटना की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोनों सिनियर डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि दोनों डॉक्टर एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे थे। इस संदंर्भ में पुलिस वालों से जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्होंने कहा कि दोनों डॉक्टरों का आपस में समझौता हो गया। इस घटना को लेकर जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मैडिकल कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. सुमन यादव ने अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि दोनों डॉक्टरों का आपस में उलझना बड़े खेद की बात है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय जांच आरंभ कर दी गई है और दोनों का आपस में भी समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा की भविष्य में इस तरह घटना घटित ना हो और चिकित्सक सौहार्दपूर्वक माहौल में अपना कार्य करें।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago