ऊना : सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

<p>पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा निवासी दो लोगों पर सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक कांगड़ा जिला से संबंधित है। पीड़ित ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पंडोगा चौकी में केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कांगड़ा के डाडासिबा निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंडोगा के दो लोगों ने उसे सेना में भर्ती करवाने का लालच दिया। सरकारी नोकरी दिलाने के झांसे में उसने दोनों को 5 लाख रुपये की रकम दे दी, लेकिन सेना में भर्ती नहीं करवाया। जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो वह दोनों आनाकानी करने लगे पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। उधर डीएसपी कुलविंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

8 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

8 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

8 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

8 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

8 hours ago