<p>जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत बागडू गांव की महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान किरण पत्नी चमन लाल निवासी बागडू के रूप में हुई है। अंब पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार महिला ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। महिला की तबियत बिगड़ते देख परिजनों ने इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर महिला की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।</p>
<p>एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2926).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…