<p>सलोह में मिट्टी खोदते समय अचानक पहाड़ी गिरने से मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को गांव सलोह की 28 वर्षीय महिला अपने पति संग घर कार्य के लिए मिट्टी लेने गई थी। वहां पर खुदाई के समय अचानक मिट्टी की पहाड़ी महिला के उपर गिर गई। जिससे महिला उसके नीचे आ गई। घायलवस्था में उसे ऊना अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। </p>
<p>इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि गांव सलोह की महिला की मिट्टी खोदते समय अचानक पहाड़ी की मिट्टी उस पर गिरने से उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।</p>
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…
स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…