Categories: हिमाचल

हमीरपुर पहुंची 2 इलेक्ट्रिक वैन, जल्द मिलेगी सुविधा

<p>हमीरपुर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए शहर में दो इलेक्ट्रिक वैन चलाई जाएंगी। इसमें 2 इलेक्ट्रिकल टैक्सी हमीरपुर में पहुंच गई हैं। परिवहन निगम ने प्रथम चरण में हमीरपुर में दो इलेक्ट्रिकल गाड़ियों की स्वीकृति प्रदान की है।</p>

<p>पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। यह गाड़ियां एक बार चार्ज करने के बाद करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करने की क्षमता होगी। प्रति किलोमीटर एक रुपये किराया लोगों से वसूला जाएगा। प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से किराया निर्धारित किया गया है। पथ परिवहन निगम की ओर से पहली बार इलेक्ट्रिकल टैक्सियां चलाई जा रही हैं।</p>

<p>आचार संहिता के समाप्त होने के बाद इन गाड़ियों की तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इलेक्ट्रिकल टैक्सी चलने से प्रदूषण न फैलने से लोगों को राहत मिलेगी।</p>

<p>एचआरटीसी के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक सुदेश धीमान ने बताया कि एक इलेक्ट्रिक वैन हैंडओवर कर दी गई है। इन दोनों इलेक्ट्रिक टैक्सियों के परमिट तथा अन्य तमाम औपचारिकताएं पूरी आचार संहिता के बाद विभागीय उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार ही पूरी की जाएंगी। जिला के लोगों को इन वाहनों से प्रदूषण से राहत मिलेगी तथा लोग आरामदायक सफर का आनंद भी ले सकेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

18 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

18 hours ago