Categories: हिमाचल

चंबा में सीजन की 5वीं बर्फबारी, किसानों-बागवानों के चेहरे खिले

<p>प्रदेश की पहाड़ियों में इस बार जमकर बर्फबारी हुई है। चारों तरफ पहाड़ियां बर्फिस्तान में बदल चुकी हैं।&nbsp; जिला चंबा में इस सीजन में पांचवी बार बर्फबारी हुई जिससे ऊंची पहाड़ियों में बर्फ की मोटी चद्दर बिछ गई है। चारों तरफ का नजारा पूरी तरह से मनमोहक हो गया है। इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे भी खिले हुए हैं । क्योंकि बर्फबारी की वजह से जहां गेहूं की फसल को फायदा तो होता है वहीं सेब की पैदावार के लिए भी यह काफी लाभकारी सिद्ध होती है। आने वाली गर्मियों में यह बर्फबारी पानी की कमी को भी दूर करेगी। इस बर्फबारी ने चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा बना दिया है जिसकी वजह से बाहर के राज्यों के पर्यटक भी इसकी तरफ आकर्षित होंगे और पर्यटक सीजन को भी इस साल बढ़ावा मिलेगा।</p>

<p>किसानों का कहना है कि इस बार हुई बर्फबारी से उनकी फसलों को काफी लाभ होगा। किसानों ने बताया कि पिछले 7 सालों से चंबा में बर्फबारी नहीं हुई थी जिसकी वजह से उन्हें सेब की पैदावार और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार जिस तरह से बर्फबारी हुई है उन्हें उम्मीद है कि इस बार सेब की बंपर पैदावार होगी। साथ ही लोगों ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से शहर में पानी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। क्योंकि यह बर्फ गर्मियों में पेयजल की पूर्ति को पूरा करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

59 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago