Follow Us:

स्वर्गीय राजीव गांधी की 73 वीं जयंती पर शिंदे ने किया पौधारोपण

समाचार फर्स्ट डेस्क |

आज यानि 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 73 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके चलते प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन जिला कुल्लू के नेचर पार्क में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने पार्क में पौधारोपण किया।

इस दौरान शिंदे के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, जिला कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष, बुधी सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड, प्रदेश पंचायती संज संगठन के संयोजक हरी चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव गुलेरिया, अरूण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस शोशल मीडिया के संयोजक राजेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस मंण्डी के अध्यक्ष, दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।