-
नवरात्रि मेले के अवसर पर महाशतचंडी यज्ञ में हुए शामिल
-
मंदिर अधिकारियों ने किया सम्मान, माता की चुनरी और तस्वीर भेंट की
Bajreshwari Temple Kangra: कांगड़ा स्थित माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में ग्रीष्मकालीन नवरात्रि मेले का आयोजन जारी है। इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक और पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू माता के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और महाशतचंडी यज्ञ में भाग लिया।

मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने उन्हें यज्ञ में विशेष पूजा करवाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने चौधरी सुरेंद्र काकू को माता की चुनरी और एक पावन तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर उनके साथ मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली, उमाकांत शर्मा, पार्षद सौरभ चौधरी, जिला कांगड़ा कांग्रेस के महामंत्री आशीष आशु, मुनीश कांसरा, गोल्डी कटौच, शुभम बंसल, पवन चौधरी, पवन मास्टर, रमन कुमार, जतिंदर कुमार, रिंकू कुमार और शेंकी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



