Follow Us:

मंगलवार को करें हनुमान व्रत, मंगल दोष और शनि साढ़ेसाती से मिलेगी राहत

➤आज चतुर्दशी तिथि पर करें हनुमानजी का व्रत
➤मंगलवार को हनुमान पूजा से मंगल दोष होगा शांत
➤राहुकाल दोपहर 3:54 से 5:38 तक, उत्तर दिशा में यात्रा वर्जित


Aaj Ka Panchang 24 June 2025: आज मंगलवार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 06:59 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ होगी। आज का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह को समर्पित माना गया है। मंगलवार को हनुमानजी का व्रत रखने और चोला, सिंदूर व पुष्प आदि अर्पित कर रामभक्ति और आत्मबल की प्राप्ति होती है।

हनुमानजी को कलियुग का सबसे प्रभावशाली देवता माना गया है, जिनकी पूजा से मानसिक, आध्यात्मिक और भौतिक समस्याओं का समाधान होता है। हनुमानजी की कृपा से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, और मंगल दोष जैसे प्रभाव भी शांत हो जाते हैं। विशेष रूप से जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर हो या मंगलीक दोष हो, उनके लिए आज का दिन अति शुभ है।

आज रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:54 बजे तक है, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा। योगों में शूल योग सुबह 09:36 बजे तक रहेगा, फिर गण्ड योग लगेगा। करणी में विष्टि करण सुबह 08:33 बजे तक, फिर शकुनि करण शाम 06:59 बजे तक रहेगा।

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति:

  • चंद्र राशि: पहले वृषभ और फिर मिथुन में प्रवेश

  • सूर्योदय: 05:26 AM

  • सूर्यास्त: 07:23 PM

  • चन्द्रोदय: 04:48 AM (25 जून)

  • चंद्रास्त: 06:37 PM

आज का दिशाशूल – उत्तर दिशा: आज उत्तर दिशा में यात्रा करना वर्जित माना गया है। यदि आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर यात्रा करें।

आज के शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 AM – 04:46 AM

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:56 AM – 12:52 PM

  • विजय मुहूर्त: 02:44 PM – 03:40 PM

  • गोधूलि मुहूर्त: 07:22 PM – 07:42 PM

  • अमृत काल: 10:01 AM – 11:27 AM

आज के अशुभ मुहूर्त:

  • राहुकाल: 03:54 PM – 05:38 PM

  • यमगण्ड: 08:55 AM – 10:40 AM

  • गुलिक काल: 12:24 PM – 02:09 PM

  • दुष्टमुहूर्त: 08:11 AM – 09:07 AM

  • कंटक: 06:20 AM – 07:16 AM

  • कुलिक: 03:47 PM – 02:43 PM

  • यमघण्ट: 10:03 AM – 10:59 AM

  • भद्रा काल: 05:26 AM – 08:33 AM

आज का दिन शुभ ऊर्जा, बल, भक्ति और साहस के लिए उत्तम है। हनुमानजी की पूजा में रामचरितमानस का पाठ, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, और लाल पुष्प अर्पण करना विशेष लाभकारी रहेगा।