हिमाचल

उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली डेट

उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली डेट, अब निभाए सकारात्मक विपक्ष की भूमिका, नरेश चौहान बोले सुधीर शर्मा की अब बीजेपी में नेतृत्व की लड़ाई कर रहे बेबुनियाद बयानबाजी।

उपचुनावों के बाद हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है। जनता ने भाजपा की राजनीति को पसंद नही किया है ऐसे में भाजपा को सरकार गिराने के सपने छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए यह बात शिमला में सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कही।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ने बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया लेकिन फैसला जनता कि अदालत में गया जिसके बाद जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल चलेगी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में राजनीतिक, प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ा हैं।

प्रदेश की जनता ने 2022 में कांग्रेस के चालीस विधायकों को चुनकर भेजा और फिर ये आंकड़ा 40 हो गया। उन्होंने कहा कि अब जयराम ने सरकार बनाने की अगली डेट तय नहीं कि है। विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सुधीर शर्मा पर निशाना साधा और कहा की वे जीत के बाद मिडिया में बेबुनियाद ब्यानबाजी कर रहें हैं। उनकी भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई शुरू हो गई हैं।

सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर नरेश चौहान ने कहा की सीएम दिल्ली गए हैं और हिमाचल के हितों को प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के सामने रख रहें हैं ताकि प्रदेश को आर्थिक मदद मिल सके।

Kritika

Recent Posts

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

1 hour ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

2 hours ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

3 hours ago

राहुल पर खड़गे-नड्डा का पत्र वार: बीजेपी अध्यक्ष का बयान, मोदी को मिली 110 से अधिक गालियां

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेता…

4 hours ago

दिल्ली की बागडोर संभालेंगी आतिशी, 21 सितंबर को मंत्रिमंडल संग लेंगी शपथ

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आतिशी 21 सितंबर को लेंगी। उनके मंत्रिमंडल…

5 hours ago