हिमाचल

हिमाचल सरकार ने फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभों में किया संशोधन

नुकसान पर अब किसानों बागवानों को मिलेगा दोगुना फायदा

शिमला: भारी बारिश, ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट या उछाल के कारण होने वाले फसलों के नुकसान में किसानों को राहत देने के मकसद से हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में संशोधन किया है और इसके तहत मिलने वाले लाभों को सरकार ने दोगुना कर दिया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना में सेब, आम, पलम, आडू, नींबू के अलावा अब तीन अन्य फलों लीची ,अमरुद और अनार को भी जोड़ा गया है।

शिमला में प्रेस वार्ता कर जगत सिंह नेगी ने कहा कि बेमौसमी बारिश ,ओलावृष्टि और तापमान में बदलाव के कारण प्रदेश की किसानों बागवानों को कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने इस योजना में संशोधन कर बागवानों को राहत देने का निर्णय लिया है और तीन अन्य फलों को भी जोड़ दिया है। सेब का प्रति पौधा पहले 800 अधिकतम दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 1500 किया है जबकि इसी तरह आम का 620 से 750, नींबू का 495 से 750, आडू का 475 से 750 और प्लम का 520 से 750 रुपए कर दिया है ताकि नुक्सान पर बागवानों को राहत मिल सके।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago