Follow Us:

राज्यपाल से मिले हिमाचल के बागवान, तुर्की के सेब पर प्रतिबंध की मांग

  • हिमाचल के बागवानों ने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

  • तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की केंद्र सरकार से मांग

  • सेब उत्पादक राज्यों को हो रहा आर्थिक नुकसान, तुर्की के पाकिस्तान समर्थन को लेकर विरोध तेज


Turkish Apple Ban: हिमाचल प्रदेश में तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात की और उनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि तुर्की से सेब के आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे देश के सेब उत्पादक किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

संयुक्त किसान मंच के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि तुर्की से आयातित सेब के कारण हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के हजारों बागवानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर तुर्की के सेब पर आयात प्रतिबंध लागू करना चाहिए।

इस मांग के पीछे तुर्की द्वारा हाल ही में पाकिस्तान का समर्थन करना भी एक मुख्य कारण बना है। हाल के संघर्षों में पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन का उपयोग किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तुर्की भारत के दुश्मन देश का साथ दे रहा है। इसी आधार पर देशभर में तुर्की के सामानों के बहिष्कार की मांग उठ रही है, और अब हिमाचल के बागवान भी इस विरोध में शामिल हो गए हैं।

राजभवन में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि देशहित और स्थानीय बागवानों की आर्थिकी की रक्षा के लिए तुर्की के सेब पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।