-
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का ट्रक 700 फीट गहरी खाई में गिरा
-
हादसे में तीन सैनिक हुए बलिदान, ट्रक श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था
-
SDRF, पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
Army Truck Accident Jammu:जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन सैनिकों ने देश के लिए बलिदान दिया। सेना का एक ट्रक, जो जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
3 soldiers killed after Army vehicle plunges into 700-foot-deep gorge in J&K's #Ramban #JammuKashmir#IndianArmy pic.twitter.com/sSR3Fv0KmM
— Paramilitary News(CAPF)🇮🇳 (@Paramilitary_in) May 4, 2025
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और लोहे का ढांचा भर रह गया। तीनों सैनिकों—अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर—की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को खाई से निकालने का कार्य तेजी से चलाया गया।
#WATCH | Ramban, J&K: SSP Ramban Kulbir Singh says, "A very unfortunate incident, an accident has taken place. Driver of an Army vehicle, which was part of a convoy, lost control of the vehicle, and it rolled down a gorge about 500 metres below. Three people were in the… https://t.co/OqgwS35yls pic.twitter.com/rb4n91YMDt
— ANI (@ANI) May 4, 2025
अधिकारियों ने बताया कि हादसा संभवतः फिसलन और तीखे मोड़ के कारण हुआ, क्योंकि यह क्षेत्र पहाड़ी और संकरी सड़कों वाला है, जहां भारी वाहनों का संचालन जोखिमपूर्ण रहता है। फिलहाल सेना की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तीनों शहीदों के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थानों पर भेजा जाएगा।
इस घटना ने एक बार फिर फौजी जीवन की जोखिमों और सीमाओं पर उनकी कुर्बानियों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। शहीद जवानों के परिजनों को सूचित किया गया है और सेना ने उनके साथ संपर्क स्थापित कर सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



