Follow Us:

बैजनाथ में 65 लाख की लागत से रोजगार कार्यालय भवन का लोकार्पण

  • बैजनाथ में 65 लाख की लागत से निर्मित रोजगार कार्यालय भवन का लोकार्पण

  • विधायक किशोरी लाल ने कहा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधित जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

  • इंदिरा गांधी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा, युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने का प्रयास


Baijnath employment office: बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने 65 लाख की लागत से निर्मित श्रम एवं रोजगार कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में सहायक होगा।

विधायक किशोरी लाल ने इस दौरान यह भी घोषणा की कि रोजगार कार्यालय के सामने स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कर इसे भव्य स्टेडियम का रूप दिया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बैजनाथ क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

इससे पहले एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि नए भवन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और रोजगार मेलों की जानकारी साझा की।

समारोह में अक्षय कुमार, रमेश कटोच, अजय सूद, वरिंदर जम्वाल, मिलाप राणा, अजय गौड़, आकाश राणा, सुमन कटोच, बबीता जसवाल, आशीष गुलेरिया, विश्वास दीप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।