Categories: हिमाचल

कुल्लूः महिला के पॉजिटिव होने के बाद भुंतर नगर पंचायत और पंचायातों के बार्ड सील

आईजीएमसी शिमला से लौटी महिला के पॉजिटिव होने के बाद भुंतर क्षेत्र में जहां महिला रहती थी उस क्षेत्र को सील कर दिया है और आने जाने पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। प्रशासन ने पंचायत और नगर पंचायत के कुछ हिस्से को कन्टेंनमेंट और बफर जोन घोषित किया है। इस संबंध में कुल्लू की उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने अधिसूचना जारी की है जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। डीसी के आदेशानुसार भुंतर के साथ लगती पंचायत शुरढ़ के वार्ड नंबर 2 और 6, खोखन पंचायत का वार्ड नंबर 9 और भुंतर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 को कंटेंनमेंन जोन घोषित कर दिया है। इन वार्डों में लोगों को घरों से बाहर निकलने, पैदल चलने और सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जबकि इसके साथ ही इन वार्डों में सभी प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी।

यहां पर आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति जिला प्रशासन द्वारा घर द्वार पर की जाएगी। डीसी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इन वार्डों में केवल सरकार द्वारा अधिसूचित आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी और वाहनों की आवाजाही को ही इजाजत होगी। इसके अलावा भुंतर के साथ लगती पंचायत शुरढ़ के वार्ड नंबर 3, 4, 5 और 7, नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 को बफर जोन घोषित किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधियों के लिये प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होगा। अधिसूचना के मुताबिक आदेशों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

गौरतलब है कि 3 मई को आईजीएमसी शिमला से कुल्लू लौटी एक महिला को उसके क्वार्टर में हो 14 दिन के कोरेंटाईन किया गया था। लेकिन अब वह महिला पॉजिटिव निकली है जिस कारण उस क्षेत्र में अब पाबंदियां लगा दी गई है जिस क्षेत्र में महिला रहती थी। पुलिस और प्रशासन उसके संपर्क में आए लोगों की छानबीन करने में जुट गई है ताकि उन्हें भी कोरोंटाइन किया जा सके।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago