Categories: हिमाचल

विदेशी सेब पर बढ़ाया जाएगा आयात शुल्क, हिमाचली बागवानों के चेहरे खिले

केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयातित सेब पर 25 फीसदी आयात शुल्क बढ़वाने का फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को दिया है। इससे हिमाचली बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। 21 जून के बाद आयात शुल्क की नई दरें लागू की जानी हैं।

इससे बरसों से चली आ रही प्रदेश के सेब बागवानों की यह मांग पूरी होगी। इस बार सेब का सीजन कमजोर है। इससे अगले महीने से शुरू होने जा रहे सेब सीजन में इस बार फसल कम होने के बावजूद बागवानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिल सकते हैं।

विदेशी सेब पर लगाया जाएगा 50 प्रतिशत आयात शुल्क

अभी तक अमेरिका और अन्य देशों से आ रहे सेब पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जा रहा है। हालांकि, सार्क देशों से बगैर आयात शुल्क के सेब भारत आता है। केंद्र सरकार ने यह रुख अमेरिका की ओर से भारत से निर्यातित एल्यूमिनियम और स्टील पर अतिरिक्त कर लगाने के बाद अपनाया है। इस बारे में केंद्र सरकार ने अमेरिका को मई महीने में भी चेता दिया था कि अगर अमेरिका ने पुनर्विचार नहीं किया तो भारत सेब सहित कई उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा देगा।

हिमाचल के बागवानों को मिलेगा लाभ

अब इसे 30 अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ाने का फैसला हुआ है। इनमें अमेरिकी सेब प्रमुख है। देश के लिए पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा सेब का आयात चीन से होता रहा है। उसके बाद दूसरा बड़ा आयातक देश अमेरिका ही रहा है। हालांकि, भारत चीन पर पहले ही बंदिशें लगा चुका है, जिससे आयात काफी कम हुआ है। अब यह और कम होगा।

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ये प्रदेश के सेब बागवानों के लिए बड़ी राहत होगी। बीजेपी की सरकार किसानों-बागवानों के हित को अपना परमधर्म मानती है। इस दिशा में गंभीर कदम उठाए जाने से बागवानों को निश्चित तौर पर लाभ होगा। केंद्र सरकार का ऐसा कोई भी फैसला स्वागतयोग्य है। वह इस बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

14 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

14 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

15 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

16 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

16 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

17 hours ago