Categories: हिमाचल

चंबा: बाघ के डर से दहशत का माहौल, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

चंबा जिला की हरिपुर पंचायत में उसके आस-पास के गांव नखलि, सिढ़पुरा, भंडारका में कुछ दिनों से बाघ का आतंक फैला हुआ है। बाघ के खौफ की वजह से लोगों के दिन और रात दहशत में गुजर रहे हैं। शाम के वक़्त लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए मां-बाप को खुद साथ जाना पड़ता है। कुछ दिन पहले बाघ ने गांव के कुत्तों पर भी हमला किया जिसकी वजह से लोगों में और भी दहशत फैल गई। इसके चलते लोगों ने वन विभाग से इस बात के बारे में जानकारी दी। वन विभाग ने गांव में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। उम्मीद है कि बाघ जल्द पकड़ा जाए और लोग चैन की सांस ले पाए।

यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके गांव में पिछले कुछ दिनों से बात का खतरा बना हुआ है। गांव के साथ जंगल और सड़कों में बाघ देखा गया है। जिसकी वजह से लोगों में बहुत दहशत फैली हुई है। उन्होंने बताया कि उनके गांव के कुत्तों के बाघ उठाकर ले गया जिसकी वजह से उन्हें और भी डर बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे तो लगाए हैं लेकिन जब तक वह बाग उस पिंजरे में नहीं फसेगा तब तक उन्हें डर सताता ही रहेगा।

गांव में रह रहे छोटे स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें स्कूल जाने में डर लगता है। बाघ की वजह से उन्हें स्कूल में जाने से डर लगता है की कहि बाघ उन्हें खा न जाये। उन्हें उनके मम्मी पापा स्कूल छोड़ने के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया की बाघ को जल्दी से पकड़ा जाए ताकि उनका डर खत्म हो पाए।

क्या कहते हैं DFO चंबा

DFO चंबा डॉक्टर संजीव ने बताया कि रविवार को गांव नखलि, सिढ़पुरा, भंडारका उसके आसपास के लोगों ने गांव में बाघ देखे जाने की खबर वन विभाग को दी थी। इसी के चलते वहां पर विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। इसके लिए उन्होंने गांव वालों से मीटिंग भी की थी और उन्हें बाग से सुरक्षित रहने के तरीके बताए थे। लोगों को बताया गया है अपने बच्चों को स्कूल में अकेले ना भेजें। उन्होंने बताया कि अभी तक हालांकि बाग का किसी पर हमले की सूचना नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी इतिहास वरतना जरूरी है और आने वाले समय में लोगों को उसके बारे में और भी जानकारी दी जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

29 mins ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

31 mins ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

33 mins ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

34 mins ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

36 mins ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

6 hours ago