-
सीएम सुक्खू का बीजेपी पर तंज—विरोध प्रदर्शन सिर्फ कुर्सी की लड़ाई
-
मुख्यमंत्री ने कहा—हिमाचल में बीजेपी पांच गुटों में बंटी, प्रदर्शन में कुछ गुट नदारद
-
सोलन में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी के घर पहुंचे सीएम, उनकी पत्नी के निधन पर जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा। वीरवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन हिमाचल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन सिर्फ उनके नेताओं की कुर्सी की लड़ाई है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा इस समय पांच गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा, “इस प्रदर्शन में किस गुट के कितने लोग आए, यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ गुट के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।”
इसके अलावा, मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर बाद सोलन पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी के घर जाकर उनकी पत्नी रेणु सेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे वहां करीब आधे घंटे तक रुके और परिवार को सांत्वना दी।



