हिमाचल

मुख्यमंत्री के बयान को बीजेपी ने बताया गैर जिम्मेदाराना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पर्यटकों को लेकर दिए बयान पर बवाल हो गया है। सीएम ने हिमाचल आए पर्यटकों के नशे में झूमने पर पुलिस को कार्यवाही न कर उन्हें होटलो में छोड़ने का बयान दिया था अब इस बयान पर भाजपा मुखर हो गई है। भाजपा ने इस बयान को गैर जिम्मेदाराना और कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने वाला बताया है।

भाजपा मीडिया विभाग के।l इंचार्ज एवम श्री नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बयान से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ठेस लगी है। रणधीर ने निशाना साधते हुए कहा कि इससे लग रहा है कि पर्यटक हिमाचल नशा करने ही आते हैं जबकि पर्यटक हिमाचल की खूबसूरती और बर्फ का दीदार करने पहाड़ों में आते हैं। रणधीर ने कहा कि इस बयान के बाद अनेक असामाजिक तत्त्व प्रदेश में घुस सकते हैं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने। कहा की प्रदेश में क्या यहां के लोगों और पर्यटकों के लिए अलग अलग कानून चल रहे हैं?हिमाचल प्रदेश की शांति और कानून व्यवथा को बिगाड़ने का किसी को अधिकार नही है, बीजेपी इस बेतुके बयान की निंदा करती है।

वन्ही रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को फिर से घेरा। उन्होंने कहा कि एक साल में 12 हजार करोड़ का कर्ज, टैक्स। में। बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ ही संस्थानों में ताले जड़ दिए और अब। कहते हैं की सरकारी खजाने में 23 करोड़ बचे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में किसान दूध और गोबर खरीद का इंतजार करते हैं। इंतजार। की सरकार। में। पहले विधायक। मंत्री बनने का और अब विभागों का इंतजार कर रहे हैं। रणधीर ने तंज कसते हुए कहा कि तो नॉन प्लेइंग कैप्टन सुना था लेकिन नॉन प्लेइंग प्लेयर पहली बार सुना है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद अभी तक मंत्रियों को विभाग नही दिए गए जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago