Follow Us:

युवाओं के लिए राजनीति में करियर का अवसर, जानें

|

  • मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने की मुलाकात

  • डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम की जानकारी दी, जो राजनीति में नए पेशेवरों को देगा इंटर्नशिप अवसर

  • मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया


Manmohan Singh Fellowship:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में भेंट की। इस अवसर पर डॉ. सोनी ने मुख्यमंत्री को डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो राजनीति में नई सोच और पेशेवर दृष्टिकोण लाने की एक अनूठी पहल है।

उन्होंने बताया कि इस फैलोशिप का उद्देश्य देशभर से मध्यवर्ती करियर स्तर पर मौजूद 50 उत्कृष्ट पेशेवरों को राजनीति में प्रशिक्षित करना है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से प्रतिभागियों को नीतिगत कार्यों, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद, और वास्तविक राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलों से युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है और वे राजनीति को सेवा का माध्यम समझते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में पेशेवरों की भागीदारी नीतियों की गुणवत्ता और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के इस कदम के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि हिमाचल प्रदेश से भी युवा इस कार्यक्रम में भाग लेकर देश के भविष्य निर्माण में योगदान देंगे।