-कृषि विभाग नूरपुर द्वारा किसानों को इस सूंड़ी कीट से बचाव के बताए जा रहे उनमें
-कृषि विभाग नूरपुर टीम गांव गांव जा कर किसानों को शिविर लगा जागरुकता व दे रही महत्वपूर्ण जानकारियां
नूरपुर विधानसभा के कई क्षेत्रों में किसानों की मक्की की फसल को फाल आर्मी वर्म बिमारी ने नष्ट करना शुरू किया हुआ है यहां एक ओर इस बार मौसम की बेरुखी के चलते किसान समय रहते मक्की की बिजाई नहीं कर पाया था देरी से बिजाई की वहीं जो फसल तैयार हो रही है उसे एक सूंड़ी कीट ने बर्बाद करना शुरू किया हुआ है हालांकि कृषि विभाग नूरपुर द्वारा किसानों को इस सूंड़ी से कैसे मक्की की फसल को बचाया जा सकता है उसको लेकर गांव गांव में जाकर जागरूक किया जा रहा है और के बचाव के लिए जैविक दवाई के बारे तथा दूसरी दवाई के बारे में भी बताया जा रहा है ।
कृषि विभाग नूरपुर विषयवाद विशेषज्ञ डॉ शलेश पाल सूद ने कहा कि आजकल किसानों की मक्की की फसल को एक बहुत ख़तरनाक कीड़ा है वह बर्बाद कर रहा है यह कीड़ा मक्की की फसल के पत्तों को खा जाता है पत्ते के पीछे मादा अंडे देती है और यह पूरी फसल को खत्म कर देती है इसके लिए जो किसान हमारे आत्मा विंग से जुड़े हुए है।और हम उन्हें नीम का अर्क छिड़काव करने की सलाह दे रहे हैं यह पाच मिलीलीटर एक लीटर पानी में डालकर छिड़काव करना होता है इससे यह कीड़े खत्म हो जाते हैं अगर कहीं रह जाए तो इसका छिड़काव कुछ दिनों बाद दोबारा करना पड़ता है इसके फैलने का मुख्य कारण जब मादा अंडे देती है तो वह नीचे गिर जाते हैं और वह आगे आगे फैल जाते है और फसल को नष्ट कर देते हैं ।
किसान रोजी जमबाल ने कहा कि हम जैविक खेती करते हैं और हम कृषि विभाग का धन्यवाद करते हैं यह हमें जो भी सुझाव देते हैं उसे अपनाते हैं हमने फसल लगाने के बाद नीम अर्क का छिड़काव किया था और हमारे यहां कम नुक्सान हुआ है हम दूसरे किसानों से यह कहना चाहते हैं कि वह भी फसल लगाने से पहले देसी गोबर खाद का इस्तेमाल करें और कृषि विभाग द्वारा जो भी सुझाव बताए जाते हैं उनपर अमल जरुर करें ।



