Follow Us:

सीबीएसई में डीएवी सेंटनेरी स्कूल ऊना के छात्रों का दमदार प्रदर्शन, नंदिनी शर्मा ने प्लस टू में किया टॉप

 

  • सीबीएसई प्लस टू में नंदिनी शर्मा ने 97.6% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया
  • कनिका चौधरी ने 96.8% और सुमित कुमार ने 96.2% अंक प्राप्त कर बढ़ाया स्कूल का मान
  • बच्चों ने सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और परिजनों को दिया, स्कूल में जश्न का माहौल

ऊना। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित मैट्रिक और 10+2 परीक्षा परिणामों में ऊना जिले के डीएवी सेंटनेरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। प्लस टू के आर्ट्स स्ट्रीम में नंदिनी शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी हैं। उनके बाद कनिका चौधरी ने 96.8% और सुमित कुमार ने 96.2% अंक प्राप्त किए हैं।

छात्रों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर स्कूल में जश्न का माहौल है। स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी मेहनत की सराहना की। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीचिंग स्टाफ की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है।

नंदिनी शर्मा ने बताया कि वे भविष्य में टीचिंग लाइन में जाना चाहती हैं। वहीं कनिका चौधरी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई है और सुमित कुमार ने ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई की योजना बनाई है। तीनों ने कहा कि यह सफलता लगातार पढ़ाई, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से संभव हो पाई है।

डीएवी सेंटनेरी स्कूल ऊना का परिणाम जिले के अन्य स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा है, जिससे स्कूल की साख और भी बढ़ी है।