Follow Us:

धर्मशाला और मैक्लोडगंज के कई क्षेत्र अंधेरे में डूबे

➤ धर्मशाला और मैक्लोडगंज में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
➤ 33 केवी की सभी लाइनें टूटीं, भारी बारिश के चलते पेड़ गिरा
➤ दार्ही और पिंगल नाले के पास मुख्य आपूर्ति लाइनें क्षतिग्रस्त


हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र धर्मशाला और मैक्लोडगंज मंगलवार रात अंधेरे में डूब गए, जब इलाके की सभी 33 केवी पावर लाइनें भारी बारिश के चलते टूट गईं। दार्ही क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ 33 केवी लाइन पर गिर गया, जिससे मुख्य बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही, पिंगल नाले के पास एक अन्य 33 केवी लाइन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा।

बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि विभाग ने दार्ही क्षेत्र में 11 केवी फीडर के माध्यम से कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। रिपोर्ट लिखे जाने तक पूरे धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पूर्ण अंधेरा बना हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि विभाग के कर्मचारी और मशीनरी मौके पर तैनात हैं और मरम्मत का काम जारी है। हालांकि, बिजली बहाली में कितना समय लगेगा, इसका स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसे संवेदनशील व पर्यटक-आधारित शहरों में बिजली संकट ने न सिर्फ स्थानीय नागरिकों बल्कि पर्यटकों को भी परेशान कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और  की अपील की है।