हिमाचल

आपदा प्रभावित लोगों को मिले घर बदले घर और जमीन के बदले जमीन : राजेश कपूर

जिला मंडी में हुई मूसलाधार वर्षा से जो भारी भूस्खलन हुआ जिसमें कई लोगों के मकान व जमीन बह गई उनको अब सरकार की मदद की दर करार है। पन्नालाल रक्षा मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक राजेश कपूर ने मंडी में मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए  कहा कि इस आपदाकाल में जिन लोगों के घर भूस्खलन व बाढ़ में बह गए हैं उन्हें सरकार मकान के बदले मकान, जमीन के बदले जमीन उपलब्ध करवाए ।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनके पास न घर बचा और न ही घर बनाने के लिए जमीन, खेत खलियान भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गए और अब इन लोगों को अपने परिवार का पोषण करने की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि पन्नालाल रक्षा मेमोरियल ट्रस्ट मंडी ने अपनी टीम के साथ सभी क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की जिस प्रकार भी मदद हो सकती थी मदद की। अकेले सदर क्षेत्र में ही उन्होंने 800 से अधिक तिरपाल बांटे हैं । जिससे कई घर बारिश के पानी से ढहने से बच गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर की छत नहीं थी उन्हें छत प्रदान की गई, जिनके पास भोजन नहीं था उन्हें भोजन उपलब्ध करवाया, जिनके पास राशन नहीं था
उन्हें राशन पहुंचाया गया। यही नहीं गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए भी धन खर्च किया। जिसमं कतुगल के कसाण की गरीब परिवार की मेधावी छात्रा की एडमिशन एनआईटी हमीरपुर में करवाई गई । उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य है कि वह आम गरीब लोगों की मदद करें जिनकी पहुंच सरकार तक नहीं है। ट्रस्ट के लोग ऐसे गरीब और असहाय लोगों के पास पहुंचते हैं और उनकी पूरी वस्तु स्थिति का आकलन कर उन्हें ट्रस्ट की ओर से जहां मदद दिलाई जाती है, तो वही सरकार तक उनकी फरियाद को पंहुचने का काम भी किया।
उन्होंने कहा कि सदर क्षेत्र की पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने संपर्क करके उन लोगों की सूची तैयार की है जिन्हें मदद की दरकार है। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा करना ही भगवान की असली सेवा है तथा जो उस गरीबों के मुख से दुआएं निकलती है वह दवा का काम करती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह जिन लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं उन्हें आशियाना बनाने के लिए धन के साथ-साथ उपयोगी जमीन भी उपलब्ध करवाए। इस अवसर पर उनके साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के करीब 35 पंचायत प्रतिनिधि भी साथ थे।
Kritika

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

10 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago