➤ हिमाचल के युवाओं के लिए दुबई में सुरक्षा गार्ड के 500 से अधिक पदों पर तत्काल भर्ती
➤ कांगड़ा के रोडवेज़ होटल में 24 और 25 नवंबर को होंगे इंटरव्यू, सैलरी AED 2200-2300
➤ निःशुल्क आवास, परिवहन और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएँ, केवल पुरुष उम्मीदवार ही योग्य
कांगड़ा समेत हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए दुबई में नौकरी का मौका है। प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कंपनी TRANSGUARD GROUP LLC (UAE) ने विशेष सुरक्षा गार्ड के 500 से अधिक पदों पर तत्काल भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया INNOVISION LIMITED नामक कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 24 नवंबर और 25 नवंबर को इंटरव्यू के लिए पहुंच सकते हैं। इंटरव्यू का लोकेशन कांगड़ा में Roadways Hotel, New Lator Lump Kangra रखा गया है।
वेतन और सुविधाएँ: भर्ती किए गए कर्मचारियों को ओवरटाइम सहित AED 2200 से 2300 तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। यह मासिक सैलरी रेंज लगभग ₹53,080 से ₹55,500 के बीच होगी। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 वर्ष की होगी। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को कई बेहतरीन सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिनमें आवास और परिवहन पूरी तरह से निःशुल्क हैं। इसके अलावा, मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जबकि भोजन कंपनी द्वारा सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 24 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और उसके पास न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। शारीरिक मानदंडों के तहत, ऊंचाई 5.8 फीट या उससे अधिक होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार को अच्छी अंग्रेजी बोलने और समझने की क्षमता आनी चाहिए।
इंटरव्यू का माध्यम ऑफलाइन रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए सीधे कंपनी द्वारा दिए गए संपर्क (CALL/WHATSAPP) नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 7018963379, 7042100271, और 73026 59750। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो दुबई में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाना चाहते हैं।



